कैश फार वोट में गिरफ्तार सांसदों का हो सम्मान: आडवाणी

गुरुवार को लालकृष्ण आडवाणी ने कहा कि वह चाहते हैं कि उनकी पार्टी के उन पूर्व सांसदों को बेकसूर घोषित कर लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए संसद में सम्मानित किया जाना चाहिए जिन्हें नोट के बदले वोट मामले में जमानत मिल गई है। आडवाणी ने यहां एक रैली में कहा कि जब वह जम्मू जा रहे थे तब उन्हें खबर मिली कि अदालत से इन लोगों को जमानत पर रिहा किया जा रहा है। लेकिन उन्होंने कहा कि वास्तव में हम जमानत से संतुष्ट नहीं हैं। हम चाहते हैं कि इन लोगों को न सिर्फ बेकसूर घोषित किया जाए बल्कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए इन सांसदों को सम्मानित भी किया जाए।
भाजपा के दो पूर्व सांसदों एवं आडवाणी के पूर्व सहयोगी सुधींद्र कुलकर्णी, भाजपा के पूर्व सांसदों फगन सिंह कुलस्ते और महावीर सिंह भगोरा को बुधवार को दिल्ली उच्च न्यायालय ने 2008 के नोट के बदले वोट मामले में जमानत प्रदान कर दी। आडवाणी ने कहा इन लोगों ने एक अच्छी नसीहत दी, पर सबसे बड़ा दुर्भाग्य यह है कि जिन लोगों ने अपने वोट नहीं बेचे और अपराध को उजागर किया, उन्हें ही सरकार ने जेल भेज दिया। अब देखना है कि पार्टी उनकी बातों को कितना तरजीह देती है या फिर सररकार अपना कदम पीछे खींचती है या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications