जब ओबामा ने लिया चीनी राष्‍ट्रपति का चुंबन

Barack Obama lip lock with China's Hu Jintao
रोम। इटली की मशहूर कपड़ा कंपनी बेनेटन के द्वारा जारी तस्‍वीरें आपको जरूर ही चौंका सकती हैं। इस कंपनी ने बुधवार को 'अनहेट' नाम से एक कैंपने शुरू किया है। जिसमें कई मशहूर हस्तियों को एक-दूसरे का चुंबन करते हुए दिखाया गया है। इस कैंपेन में पोप को एक इमाम का चुंबन करते हुए दिखाया गया है। वेटिकन में भारी विरोध के बाद बेनेटन ने अपनी इस कैंपेन अनहेट से पोप और इमाम को किस करने वाली इस तस्‍वीर को हटा लिया है। इतना ही नहीं इस कैंपेन में अमेरिका के राष्‍ट्रपति बराक ओबामा को चीन के राष्‍ट्रपति हू जिंताओ को लिपलॉक करते हुए दिखाया गया है।

बेनेटन की इस कैंपेन में अमेरिका के राष्‍ट्रपति बराक ओबामा सबसे ज्‍यादा सुर्खियों में रहे हैं। इस कैंपेन में बराक ओबामा को वेनेजुएला के राष्‍ट्रपति ह्यूगो शावेज को भी किस करते हुए दिखाया गया है। इस कैंपेन में और भी कई बड़ी राजनीतिक हस्तियों को चुंबन करते हुए दिखाया गया है। इसमें फ्रांस के राष्‍ट्रपति निकोल सारकोजी को जर्मनी के चांसलर एंजेला मार्केल के साथ गर्मागर्म चुंबन करते हुए दिखाया गया है। फि‍‍लीस्‍तीन के राष्‍ट्रपति मेहमूद अब्‍बास को इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्‍याह के सा‍थ लिपलॉक करते दिखाया गया है।

कंपनी का अपनी इस कैंपेन को लेकर कहना है कि इसे नफरत खत्‍म करने के लिए चलाया गया है। इस कैंपेन में उन देशों के प्रमुखों को एक-दूसरे से किस करते हुए दिखाया गया है जिन देशों में तनाव चल रहा है। इस समय चीन और अमेरिका के रिश्‍ते भी बिगड़ रहे हैं जिस वजह से ओबामा और जिंताओ को लिपलॉक करते हुए दिखाया गया है। फिलीस्‍तीन के रिश्‍ते भी इस्राइल के साथ हमेशा से तनावपूर्ण रहे हैं जिस वजह से दोनों देशों के प्रमुखों को चुंबन करते दिखाया गया है। कंपनी का कहना है कि इन तस्‍वीरों को अशलीलता की नजर से नहीं देखा जाना चाहिए। इस कैंपेन से नफरत खत्‍म करने का संदेश दिया जा रहा है किसी की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाई जा रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+