कैश फॉर वोट : आडवाणी के करीबी कुलकर्णी की बेल पर बीजेपी ने साधी चुप्पी

गौरतलब है कि कैश बदले वोट कांड फंसे आरोपियों की सुनवाई दिल्ली हाईकोर्ट ने सोमवार को ही कर ली थी लेकिन फैसला बुधवार तक के लिए सुरक्षित रख लिया था। जिसमें कल फैसला आया, जिसके तहत सभी आरोपियों को बेल दे दी गयी। जबकि बीजेपी नेता अशोक अर्गल को अग्रिम जमानत मिली।
मालूम हो कि 22 जूलाई 2008 में बीजेपी सांसदों ने संसद में नोट लहराकर मौजूदा यूपीए सरकार पर सांसदों की खरीद फरोख्त करने का आरोप लगाया था लेकिन जब जांच हुई तो बीजेपी के सांसद ही आरोपी बना दिये गये और उन्हें जेल भेज दिया गया।
इन सभी का कहना है कि उन्हें न्यूक्लियर डील के लेकर फंसी यूपीए सरकार को बचाने के लिए संसद में वोट करने के लिए कहा गया था जिसके लिए उन्हें पैसे दिये गये थे। हालांकि इस गंदे खेल के पीछे किसका दिमाग था, यह आज तक पता नहीं चल पाया है। लेकिन इस मुख्य घोटाले के असली आरोपी सपा के पूर्व नेता अमर सिंह है जिन्हें की बीमारी के चलते बेल मिली हुई है।












Click it and Unblock the Notifications