कल्याण सिंह मायावती के साथ

Ex-Uttar Pradesh CM Kalyan Singh
लखनऊ। मुख्यमंत्री मायावती द्वारा यूपी के बंटवारे के फैसले को विपक्ष ने भले ही चुनावी स्टंट करार दिया हो लेकिन प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने उनका समर्थन किया है। श्री सिंह ने मायावती के इस निर्णय को ऐतिहासिक कदम बताते हुए भरोसा जताया कि प्रदेश का बंटवारा हो जायेगा। जनक्रांति पार्टी (राष्ट्रीय) के संयोजक कल्याण सिंह ने कहा कि मायावती का यह फैसला प्रदेश हित में है। इससे इन सभी क्षेत्रों का विकास होगा। वहीं उन्होंने इस मामले में भारतीय जनता पार्टी की तीखी निन्दा की।

उन्होंने कहा कि राज्य पुनर्गठन आयोग बनाने की मांग कर प्रदेश बंटवारे की मुहिम में अडंगा लगा रही है, जबकि हमने जब उत्तराखंड राज्य बनाया था तो तब राज्य पुनर्गठन आयोग नहीं बनाया गया था। उन्होंने कहा कि अब भाजपा ऐसी मांग कर प्रदेश के उत्थान में बाधा डाल रही है जबकि ने पृथक उत्तराखंड राज्य निर्माण करते वक्त भी पुनर्गठन आयोग बनाए जाने की जरूरत नहीं समझी थी। श्री सिंह ने कहा कि भाजपा पृथक तेलंगाना राज्य बनाने का समर्थन कर रही है, वहां तो राज्य पुनर्गठन आयोग की मांग नहीं कर रही है।

उन्होंने कहा कि छोटे राज्यों का अनुभव विकास के लिहाज से बहुत सकारात्मक साबित हुआ है। वह उत्तर प्रदेश बंटवारे का समर्थन करते हैं। उन्होंने सभी राजनैतिक दलों से अपील की कि वे प्रदेश बंटवारे के प्रस्ताव को विधानसभा से सर्वसम्मति से पारित कराएं क्योंकि बंटवारे के लिए राज्य पुनर्गठन आयोग बनाए जाने की कोई जरूरत नहीं है।

कल्याण ने प्रदेश के पुनर्गठन का विरोध करने वालों को विकास विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी मुख्यमंत्री के इस कदम का समर्थन करती है। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश के बंटवारे की बात विभिन्न राजनीतिक दल पहले भी करते रहे हैं लेकिन मायावती के प्रयासों से भरोसा हो गया है कि अब प्रदेश को चार पृथक राज्यों में बंटाने में कोई दिक्कत नहीं आयेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+