रूपये पर आरबीआई की नजर, दे सकता है दखल: प्रणव

बैंकों और आयातकों से लगातार डालर की मांग आने से रुपए पर दबाव था। वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी ने यहां दोपहरबाद एक कार्यक्रम के दौरान संवाददाताओं से कहा रिजर्व बैंक रुपये की उतार चढाव पर नजर रखे हुये है, जब भी जैसी आवश्यकता होगी वह हस्तक्षेप करेगा। कल के कारोबार में रुपये 37 पैसे घटकर 50.67 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ था।
आज शुरुआती कारोबार में इसमें 24 पैसे की और गिरावट आई और यह 51 रुपये के नजदीक पहुंच गया। रुपये में गिरावट से आयात महंगा होगा। तेल कंपनियों और दूसरे आयातकों को प्रत्येक डालर के लिये ज्यादा रुपये खर्च करने पड़ेंगे। इसके विपरीत विदेशियों के लिए भारत से वस्तुओं और सेवाओं की खरीद सस्ती होगी और इससे निर्यात बढेगा।












Click it and Unblock the Notifications