गांधी-नेहरू परिवार के चलते ही भीख मांग रहें हैं यूपी वाले: ठाकरे
मुंबई।
कांग्रेस के महासचिव राहुल गांधी ने इलाहाबाद के समीप फूलपुर में रैली कर उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की औपचारिक शुरुआत तो कर दी मगर उनके महज एक बयान ने दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र तक सियासी घमासान मचा दिया। आपको बताते चलें कि सोमवार को जनसैलाब को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने युवाओं के सबसे गंभीर मुद्दे को छेड दिया। राहुल गांधी ने युवओं से पूछा कि आखिर कब तक वह महाराष्ट्र जाकर भीख मांगते रहेंगे या फिर पंजाब जाकर मजदूरी करते रहेंगे। बस क्या था महाराष्ट्र का नाम आया और शिवसेना फौरन मैदान में कूद गई। id="toptextpromo">राहुल
के इस बयान पर भाजपा, सपा, बसपा ने आलोचना तो कि मगर रही कही कसर शिवसेना ने पूरा कर दिया। राहुल के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए शिवसेना सुप्रीमो बाल ठाकरे ने कहा कि राहुल को अब ट्यूशन की जरुरत है और वह उन्हें ट्यूशन देने के लिये तैयार हैं। उन्होंने कहा कि यूपी के बदहाली के लिये सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस ही जिम्मेदार है। अब ऐसा कैसे हो सकता था कि बाल ठाकरे ने किसी चीज की शुरुआत करें और उद्धव ठाकरे पीछे रह जायें। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>उद्धव
ठाकरे ने भी राहुल को आड़े हाथों लिया और कहा कि गांधी-नेहरू परिवार के चलते ही आज यूपी वाले भीख मांगने को मजबूर हैं। एमएनएस के फायर ब्रांड नेता राज ठाकरे ने राहुल गांधी के इस बयान को देश तोड़ने वाला बताया। राज ठाकरे ने कहा कि अगर हम ऐसी भाषा बोलते हैं तो हमे देशद्रोही कहा जाता है तो अब मैं पूछना चाहुंगा कि राहुल गांधी को क्या कहा जाना चाहिए?











Click it and Unblock the Notifications