दंतेवाड़ा में नक्सली हमला, सीआईएसएफ के 2 जवान शहीद

नक्सलियों ने यह हमला बुधवार की शाम करीब 5:45 बजे किया। अचानक हुए हमले का जवाब देने के लिए आगे बढ़ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के दो जवानों की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गये हैं। उन चारा में दो की हालत गंभीर बनी हुई है। हमलावर नक्सली वारदात को अंजाम देने के तुरंत बाद मौके से फरार हो गये।
घटना की जानकारी जिला एवं पुलिस प्रशासन को देदी गई है। फिलहाल वारदात के कारणों का पता नहीं चल सका है। हालांकि अभी तक किसी नक्सली संगठन ने इसकी खुलकर जिम्मेदारी भी नहीं ली है।












Click it and Unblock the Notifications