दिल्ली में छात्रा से कार और खेत में छात्रों ने किया गैंगरेप

पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। चारों आरोपी जाफरपुर कलां गांव के ही रहने वाले हैं , जो हादसे के बाद से फरार हैं। 17 साल की छात्रा अपने परिवार के साथ नजफगढ़ में रहती है। शाम को जब गीता घर लौट रही थी , तो उसे अकेला देखकर चार युवकों ने घेर लिया। वे गीता को अपने साथ चलने की बात कहने लगे , लेकिन गीता के इंकार करने पर उन्होंने उसका पीछा किया और जबरन कार में बैठा लिया। फिर उसके साथ रेप किया। थोड़ी दूर ही जाने के बाद वे कार से उतारकर अपने साथ पास के खेत में सुनसान जगह ले गए और अंधेरे का फायदा उठाकर उसके साथ गैंग रेप किया।
हादसे के बाद पीडि़ता जैसे - तैसे घर पहुंची। उसकी हालत देखकर परिवार वाले परेशान हो गए। पूछने पर गीता ने पूरी बात परिजनों को बता दी। इसके बाद वे उसे अस्पताल ले गए , जहां डॉक्टरों ने जांच में रेप की पुष्टि कर दी। घटना की सूचना पाकर पुलिस भी वहां पहुंच गई थी। छात्रा की हालत फिलहाल गंभीर है। सदमे से वह काफी आहत है। लड़की सरकारी स्कूल में आठवीं में पढ़ती है।












Click it and Unblock the Notifications