भाई की शादी में शरीक होने जेल से बाहर आया जेसिका का हत्यारा

गौरतलब है कि मनु शर्मा ने अपने भाई की शादी में शरीक होने के लिए कोर्ट से 21 नवंबर से लेकर 25 नवंबर तक पैरोल मांगा था। जिसे आज हाईकोर्ट ने सशर्त मंजूरी दे दी। मनु शर्मा की याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस वी.के.शाली ने कहा कि आरोपी को उसके भाई की शादी में शामिल होने की इजाजत दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि अगर वे पैरोल की शर्तों का उलंघन करते हैं तो उन पर कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।
मनु शर्मा को 1999 में जेसिका लाल की हत्या के मामले में 2006 में आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। इस मामले के आरोपी मनु शर्मा को इससे पहले भी पिछले साल पैरोल दी जा चुकी है। उस समय उन पर दिल्ली के एक नाइट क्लब में जाकर हंगामा करने का आरोप लगा था। उस समय उन्हें अपनी बीमार मां से मिलने के लिए पैरोल दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications