कुत्ता बना अधिकारी, कर्मचारियों ने सौपां ज्ञापन

यह ज्ञापन मुख्य रुप से राज्य कर्मचारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश भर में दिया गया और गुना में भी इस ज्ञापन को देने के लिए राज्य कर्मचारी संघ द्वारा डिप्टी कलेक्टर को एक दिन पूर्व लिखित में सूचित कर दिया गया था। कर्मचारी कल शाम जब ज्ञापन देने कलेक्टर कार्यालय पहुंचे तो वहां कोई वरिष्ठ अधिकारी उनका ज्ञापन लेने नहीं निकला।
इसी बीच नारेबाजी होने लगी, जब कर्मचारियों की नही सुनी गई तो नाराज कर्मचारी नाराज हो गये और उन्होंने जिला प्रशासन के किसी अधिकारी के बजाय प्रतीक स्वरुप कुत्ते को ज्ञापन देने का निर्णय लिया। ज्ञापन देने के लिये कर्मचारियों ने एक आवारा कुत्ते की तलाश कर उसे पकडने का प्रयास किया लेकिन वह भाग निकला। तब एक कर्मचारी के घर से पालतू सफेद कुत्ता मंगाया गया और उसके गले में ज्ञापन की प्रति डालकर प्रदर्शन किया गया।












Click it and Unblock the Notifications