पाकिस्तान में दाऊद को है भगवान का दर्जा, होती है पूजा: मुशर्रफ

एक न्यूज चैनल से खास बातचीत करते हुए परवेज मुशर्रफ ने इस बात का खुलासा किया कि भारत भले ही दाऊद को अपना सबसे बड़ा गुनाहगार मानता हो मगर पाकिस्तान के लोगों की राय इस मामले में बिल्कुल अलग है। मुशर्रफ ने कहा कि वहां के लोगों को लगता है कि दाऊद ने अच्छा काम किया है। क्योंकि गुजरात में तीन हजार मुसलमानों को मार दिया गया था। वहां के लोगों का मनना है कि दाऊद इस बात का बदला भारत से लेता है इसलिए वहां दाऊद की काफी इज्जत है।
हालांकि मुशर्रफ ने इस बात को माना कि किसी भी हिंसा का जबाब हिंसा या आतंकवाद नहीं हो सकता मगर साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा कि दाऊद का मामला इतना सामान्य भी नहीं है जैसा की देखा और समझा जाता है। मुशर्रफ के मुताबिक यह एक बेहद ही जटिल मसला है।












Click it and Unblock the Notifications