अमेरिका के इशारे पर भारत कर रहा सीमा पर सैनिक तैनात: चीन

पिछले काफी समय से यह खबरें आ रही थीं कि चीन ने सीमा पर भारत की तरफ मिसाइलें लगा रखी हैं। इतना ही नहीं चीन ने कई बार भारतीय सीमा में घुसपैठ भी की और सीमा के भीतर अपने हेलीकॉप्टर भी उतारे। चीन द्वारा लगातार हो रही इस घुसपैठ और सीमा पर नियंत्रण रखने के लिए भारत ने वहां पर अतिरिक्त सेना तैनात करने का फैसला किया। इस समय भारत और चीन के बीच विवादित सीमा पर भारत ने 40 हजार सैनिक तैनात कर रखे हैं।
चीन के पीपुल्स डेली ऑनलाइन में छपी एक खबर में कहा गया है कि भारत यह कदम चीन को काबू में रखने के लिए उठाया जा रहा है। चीन ने यह भी आरोप लगाया है कि अमेरिका भारत पर नियंत्रण करना चाहता है जिस वजह से वह भारत को आगे कर रहा है। इतना ही नहीं चीन का यह भी कहना है कि भारत अमेरिका के इशारे पर चीन की सीमा पर सैनिक तैनात कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications