कैश फॉर वोट मामले में सभी आरोपियों को जमानत

Delhi High Court
नई दिल्ली। अभी एक बड़ी खबर दिल्ली से आ रही है। जहां कैश फॉर वोट मामले के सारे आरोपियों की जमानत हो गयी है। दिल्ली हाईकोर्ट ने आज यह फैसला सुनाया।

आपको बता दें कि कैश बदले वोट कांड फंसे आरोपियों की सुनवाई दिल्ली हाईकोर्ट ने सोमवार को ही कर ली थी लेकिन फैसला आज तक के लिए सुरक्षित रख लिया था। और आज उसने सभी आरोपियों को बेल दे दी है। जबकि बीजेपी नेता अशोक अर्गल को अग्रिम जमानत दे दी गयी है।

गौरतलब है कि बीजेपी के पूर्व सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, महावीर सिंह भगोरा, बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी के करीबी सुंधीद्र कुलकर्णी ने जमानत के लिए याचिका दी हुई थी।

मालूम हो कि 22 जूलाई 2008 में बीजेपी सांसदों ने संसद में नोट लहराकर मौजूदा यूपीए सरकार पर सांसदों की खरीद फरोख्त करने का आरोप लगाया था लेकिन जब जांच हुई तो बीजेपी के सांसद ही आरोपी बना दिये गये और उन्हें जेल भेज दिया गया।

इन सभी का कहना है कि उन्हें न्यूक्लियर डील के लेकर फंसी यूपीए सरकार को बचाने के लिए संसद में वोट करने के लिए कहा गया था जिसके लिए उन्हें पैसे दिये गये थे। हालांकि इस गंदे खेल के पीछे किसका दिमाग था, यह आज तक पता नहीं चल पाया है। लेकिन इस मुख्य घोटाले के असली आरोपी सपा के पूर्व नेता अमर सिंह है जिन्हें की बीमारी के चलते बेल मिली हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+