यूपी: सड़क हादसे में युवक की मौत, गुस्साई भीड़ ने फूंका डाला ट्रक

आज सुबह अरूण कुमार (19) अपने छोटे भाई को स्कूल छोड़ने के बाद वापस लौट रहा था तभी विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने उसको टक्कर मार दी। जिसके कारण अरूण की मौके पर ही मृत्यु हो गयी। ट्रक चालक वहां से फरार हो गया। और वहां जमा हुए लोगों ने ट्रक में आग लगा दी और टैफिक जाम कर दिया।
पुलिस प्रशासन वहां पहुंच कर भीड़ पर काबू पाना चाहा लेकिन भीड़ आक्रोशित हो गयी और उनके बीच पत्थर बाजी शुरू हो गयी। आक्रोशित भीड़ पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज तक करना पड़ा। और घटना के कई घंटे बाद पुलिस और प्रशासन के द्वारा समझाने पर यातायात सामान्य हो पाया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications