नालंदा अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय पर राष्ट्रपति का अधिकार

कुलपति की नियुक्ति और अन्य योग्य शिक्षकों की नियुक्ति के संबंध में वह निर्णय लेंगी। हमें भरोसा है कि वह इन सब विषयों की जांच करेंगी। कलाम गौड़ाबौराम के विधायक डा. इजहार अहमद के प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। अहमद ने आरोप लगाया था कि नालंदा अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय एक महत्वाकांक्षी परियोजना है। और कम अनुभव वाले व्यक्ति को विश्वविद्यालय का कुलपति बनाया गया है।
वर्तमान मनोनीत कुलपति पांच लाख रुपये मासिक वेतन ले रही हैं। जबकि उनके सचिव को तीन लाख रुपया महीना वेतन दिया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि नालंदा विश्वविद्यालय में दिल्ली की लेडी श्रीराम कालेज की रीडर गोपा सभरवाल को कुलपति नियुक्त करने का मुद्दा बहुत गरमाया था।












Click it and Unblock the Notifications