राजनीतिक लाभ को मायावती करेंगी यूपी के चार टुकड़े

मीडिया से मुखातिब मायावती ने कहा कि यूपी को चार भाग में बांटने का प्रस्ताव इसी महिने विधानसभा में पारित करवा लिया जायेगा। बंटवारे के इस क्रम में अलग होकर जो चार राज्य बनेंगे वो पूर्वांचल, पश्चिम प्रदेश, अवध प्रदेश और बुंदेलखंड होंगे। मायावती ने कहा कि ऐसा सिर्फ इस लिये किया जा रहा है क्योंकि जनसंख्या और क्षेत्रफल के लिहाज से उत्तर प्रदेश के विशाल होने के कारण सम्रग विकास और उपयुक्त प्रबंधन नहीं हो पाता है।
राजनीति के जानकारों की मानें तो मायावती का यह कदम यूपी विधानसभा चुनाव से पहले विपक्षी पार्टियों के हमलों को कम करने के रूप में देखा जा रहा है। मायावती ने कांफ्रेस में कहा कि आज यूपी की जो हालत है उसके लिये सिधे तौर पर कांग्रेस सहित भाजपा और सपा की पूर्व सरकारें ही जिम्मेदार हैं। मायावती ने बताया कि उन्होंने केंद्र सरकार से पैकेज की मांग की थी जो अब तक राज्य को नहीं मिली है। वहीं मायावती के इस कदम को भाजपा, कांग्रेस, रालोद ने हरी झंडी दे दी है। मगर सपा इसका पूरजोर विरोध किया है।












Click it and Unblock the Notifications