किंगफिशर का कुल घाटा 468.66 करोड़ पर पहुंचा

kingfisher
मुंबई। किंगफिशर का कुल घाटा 468.66 करोड़ पर पहुंच गया है। जिसके कारण कंपनी के साथ-साथ्‍ा बैंको को भी आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। और बैंक अब अपनी कर्ज वापसी की भी मांग कर रहे है। किंगफिशर एयरलाइंस के भारी आर्थिक संकट से गुजरने के बाद उसके शेयर के भाव 19.85 पर आ गयें थे। अब अब उसके शेयर के भाव में 8 रूपये का इजाफा हुआ है। लेकिन कंपनी की आर्थिक दिक्‍कत कम नहीं हुई है बढ़ती ही जा रही है।

निजी एयरलाइंस कंपनी को किसी प्रकार की सरकारी राहत देने के खिलाफ बढ़ते विरोध के बाद बैंकों ने नकदी संकट से जूझ रही किंगफिशर एयरलाइन के प्रवर्तकों से 800 करोड़ रुपये मूल्य की नई इक्विटी पूंजी डालने को कहा है। उसके बाद ही वह मौजूदा रिण के दूसरे पुनर्गठन पर विचार करेंगे।

इस बीच, रिण पुनर्गठन योजना के लिये उठाये जाने वाले कदमों पर विचार के लिये किंगफिशर निदेशक मंडल की आज मुंबई में महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैंकों ने कंपनी को विश्वसनीय योजना लाने को कहा है। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के नेतृत्व में 13 बैंकों का समूह किंगफिशर के प्रबंधन से मिलने वाला है। बैंकों के समूह को कंपनी के 7,057.08 करोड़ रुपये के कर्ज बोझ को हल्का करने के बारे में निर्णय करना है।

बैंकों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि प्रवर्तकों को कम से कम 800 करोड़ रुपये की नई इक्विटी पूंजी डालनी होगी क्योंकि रिणदाता एयरलाइन के प्रवर्तक के रूप में काम नहीं कर सकते। 13 बैंकों के समूह का नेतृत्व करने वाले एसबीआई के चेयरमैन प्रतीप चौधरी ने कहा कि बैंक उनके बेड़े, इक्विटी, ईंधन आपूर्ति के बारे में और सूचना चाहते हैं। बैंक कर्जदाता के रूप में सामने आ सकते हैं न कि प्रवर्तक के रूप में। हम उनकी प्रतिक्रिया के आधार पर कदम उठाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+