Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ऑस्‍ट्रेलियाई प्रधानमंत्री जूलिया गिलार्ड ने कहा हम भारत को देंगे यूरेनियम

Australia's Prime Minister Julia Gillard
मेलबर्न। ऑस्‍ट्रेलिया की पहली महिला प्रधानमंत्री जूलिया गिलार्ड भारत को यूरेनियम निर्यात करने के संकेत दिए हैं। सिडनी मॉर्निंग हेरल्ड को दिए गए एक साक्षात्‍कार में जूलिया गिलार्ड ने कहा है कि ऑस्‍ट्रेलिया के इस कदम उसके भारत के साथ संबंध मजबूत होंगे। लेबर पार्टी ने काफी लंबे समय से भारत को यू‍रेनियम देने पर प्रतिबंध लगा रखा था। लेबर पार्टी ने भारत पर यह प्रतिबंध 4 साल पहले लगाया था। उसका कहना है कि भारत के पास परमाणु हथियार हैं लेकिन उसने परमाणु अप्रसार संधि पर हस्‍ताक्षर नहीं किए हैं।

ऑस्‍ट्रेलिया के पास इस समय दुनिया के लगभग 40 फीसदी यूरेनियम भंडार हैं। भारत के अमेरिका के साथ परमाणु संधि करने के बाद से भारत की पहुँच परमाणु सपलायर्स ग्रुप तक हो गई है। भारत इस समय अंतर्राष्‍ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी का सदस्‍य है। जिसके तहत भारत इसका इस्‍तेमाल सैन्‍य मकसदों के लिए नहीं कर सकता है। हालांकि भारत ने इसके लिए अभी तक किसी संधि पर हस्‍ताक्षर नहीं किए हैं। इस संधि की जगह पर भारत ने परमाणु हथियारों को किसी भी स्थिति में पहले इस्तेमाल न करने (नो फ़र्स्ट यूज़ नीति) की घोषणा की हुई है।

ऑस्‍ट्रेलिया भी इस समय अमेरिका की नीति पर काम कर रहा है। अमेरिका सहित अन्‍य कई देशों ने भारत को यूरेनियम निर्यात करने को अपनी रजामंदी दे दी थी। इतना ही नहीं भारत इस समय आर्थिक मजबूती की तरफ बढ़ रहा है। भारत को यूरेनियम की सप्‍लाई कर ऑस्‍ट्रेलिया भारत के साथ अन्‍य व्‍यापारिक रिश्‍तों में भी सुधार लाना चाहता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+