नेक दिल इंसान हैं अरविंद केजरीवाल : मौलाना कल्बे सादिक

Arvind Kejriwal
लखनऊ। सोमवार को अन्ना के अर्जुन केजरीवाल ने शिया धर्म गुरु कल्बे सादिक से मुलाकात की। जिसके बाद दोनों ही लोग मीडिया के सामने आये जहां मौलाना गुरू ने जमकर अरविंद केजरीवाल की तारीफ की। उन्होंने कहा कि देश को दीमक की तरह खाने वाले भ्रष्टाचार के बारे में केजरीवाल ने उनसे बात की।

और कहा कि उनका जनलोकपाल बिल क्या कहता है। बातों ही बातों में मौलाना साहब ने केजरीवाल को नेक दिल इंसान बताया। तो वहीं केजरीवाल ने भी अपनी मीटिंग को सकारात्मक बताया। उन्होंने कहा कि हमारा मुद्दा तो बस यही है कि देश में सशक्त जनलोकपाल बिल लागू हो जाये। हमारा कोई निजी स्वार्थ तो है नहीं।

आपको बता दें कि सोमवार सुबह लखनऊ पहुंचे अरविन्द केजरीवाल ने शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे सादिक से उनके घर पर जाकर मुलाक़ात की और उन्हें जनलोकपाल के मुद्दे पर समर्थन देने के लिए राजी किया।

इस मौके पर मौलाना कल्बे सादिक ने भी जनता से अपील की है की वह आने वाले चुनावो में प्रत्याशी को देख कर ही वोट करे। खैर कहने वाले कह रहे हैं कि केजरीवाल आरएसएस और टीम अन्‍ना के संबंधों पर स्‍पष्‍टीकरण देने के लिए कल्बे सादिक से मिले थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+