चंद्रबाबू नायडू की संपत्ति की जांच करेगी सीबीआई

Chandrababu Naidu
हैदराबाद। अभी तक प्रदेश के दिवंगत मुख्यमंत्री वाईएसआर के बेटे जगनमोहन के घर छापा पड़ रहा था। उनकी संपत्ति की जांच हो रही थी लेकिन अब तेलुगू देसम पार्टी के अध्यक्ष और विधान सभा में विपक्ष के नेता चंद्रबाबू नायडू की संपत्ति भी जांची जायेगी, जो कि सीबीआई करेगी।

यह फैसला आंध्रा हाईकोर्ट का है। जिसने यह आदेश सुनाते हुए कहा है कि सीबीआई तीन महीने के अंदर छान-बीन पूरी करते हुए अपनी रिपोर्ट पेश करे।

बीबीसी के मुताबिक वाईएसआर कांग्रेस की अध्यक्ष वाईएस विजय लक्ष्मी की याचिका को सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया। केवल सीबीआई ही नहीं बल्कि प्रवर्तन निदेशालय को भी छानबीन का निर्देश दिया गया है।

गौरतलब है कि विधानसभा सदस्य विजय लक्ष्मी ने अपने 2000 पन्ने से भी ज़्यादा लंबी अपनी याचिका में चंद्रबाबू नायडू पर भ्रष्ट तरीक़े से संपत्ति जमा करने का आरोप लगाया और कहा है कि उनकी संपत्ति में सिंगापुर में अवैध तरीक़े से बनाया गया एक स्टार होटल भी शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+