राहुल गांधी का यूपी मिशन आज से शुरू, फूलपुर में रैली आज

देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु के जन्मदिन पर होने वाली इस रैली में हजारों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के पहुंचने की उम्मीद है। इस जगह को चुनने के पीछे राहुल गांधी का मकसद यह है कि वो अपनी रैली के जरिये लोगों को पंडित जवाहर लाल नेहरु की याद दिलाना चाहते हैं। एक तो आज उनका जन्मदिन है दूसरा फूलपुर नेहरू का चुनाव क्षेत्र हुआ करता था।
राहुल की रैली को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर देखी जा रही है। झूंसी में राहुल की चुनावी रैली की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इस रैली को कामयाब बनाने के लिए कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। रैली के लिए कांग्रेस ने राहुल गांधी के पोस्टर हर गली-चौराहै पर लगवाये है। उम्मीद है कि अपने भाषण के जरिये राहुल यूपी की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करेंगे। इस रैली की तैयारी खुद कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने की है। राज्य के कई बड़े कांग्रेसी नेताओं की इस रैली में पहुंचने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications