उद्धव ठाकरे ने किंगफिशर पर बयान को लेकर साधा मनमोहन पर निशाना

इस समय संकट से गुजर रही किंगफिशर एयरलाइंस पर प्रधानमंत्री के बयान को लेकर आडे़ हाथों लेते हुए शिवसेना ने उनसे सवाल किया है कि वह आम आदमी की समस्याओं पर क्यों नहीं कदम उठाते। सुप्रसिद्व उद्योगपति राहुल बजाज ने इस प्रकार के किसी भी राहत पैकेज का खुलकर विरोध किया है। और वही नागर विमान मंत्री व्यालार रवि ने कहा कि मंत्रालय को इस तरह का कोई प्रस्ताव नहीं प्राप्त हुआ जिसमें किंगफिशर को राहत पैकेज दिये जाने पर विचार करने को कहा गया है।
शिवसेना के कार्यकारी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने मनमोहन की उनके इस बयान को लेकर आलोचना की कि वह नागर विमान मंत्री व्यालार रवि से बात करेंगे और देखेंगे कि किंगफिशर के संकट के बारे में क्या किया जा सकता है। रवि ने कोच्चि में कहा कि संकट से घिरी किंगफिशर एयरलाइंस ने केंद्र से किसी राहत पैकेज की मांग नहीं की है।












Click it and Unblock the Notifications