वजूद बचाने को लेकर मेंढक भी खेलते है खूनी खेल

इस तथ्य से शहरी इलाकों में उनकी संख्या को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। अध्ययन दल के प्रमुख जीववैज्ञानियों रिक शाइन ने बताया कि समुद्री मेंढक रसायन उगलते हैं जो जल के जरिए अन्य मेंढकों तक पहुंचता है और इस आधार पर वे निर्णय करते हैं। प्रो. शाइन ने बताया कि मेंढक अपने विकास के चरण में यदि बार - बार इन रसायनों को ग्रहण करते हैं तो संभवत: तनाव से उनकी मौत हो जाती है।
इसके अलावा उनके ताजा अंडों से एक खास तरह का रसायन निकलता है जो दूसरे मेंढको को बीमार कर देता है और उनके अंडों को नष्ट कर देता है। इस आकर्षणकारी रसायन का बड़ा फायदा यह है कि भविष्य के प्रतिद्वंदियों का सफाया कर देता है क्योंकि एक समुद्री मेंढक ही दूसरे मेंढक का कट्टर दुश्मन होता है। उन्होंने बताया कि हम इन रसायनों को प्राप्त कर सकते हैं और मेंढकों को फंसाने के लिए जाल बुन सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications