फूलपुर में राहुल गांधी की सभा में कैमरामैन बने दिग्विजय सिंह

Digvijay Singh and Rahul Gandhi
इलाहाबाद। वो कभी बाबा रामदेव पर तीखी प्रतिक्रिया देते हैं तो कभी अन्‍ना हजारे को संघ और भाजपा का मुखौटा बताकर विवाद पैदा करते हैं। कभी अपने ही प्रधानमंत्री के खिलाफ बयान देकर अपनी पार्टी की नजरों की किरकिरी बन जाते हैं। उनकी एक खासियत है वे कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी की चापलूसी करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं। मध्‍य प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री रहे और वर्तमान में कांग्रेस महासचिव के ओहदे पर विराजमान इन जनाब को राहुल गांधी के यूपी मिशन में कैमरामैन की जिम्‍मेदारी दी गई है।

खबरों में बने रहने वाले हर किसी को समझ में आ गया होगा कि हम विवादों से चोली दामन का साथ रखने वाले दिग्विजय सिंह की बात कर रहे हैं। जी हां यूपी में राहुल गांधी ने आज से अपना यूपी मिशन शुरू किया। उनके साथ दिग्विजय सिंह भी पहुंचे तो लगा कि राहुल गांधी के साथ इस मुहिम में दिग्विजय सिंह भी मुख्‍य भूमिका निभा सकते हैं। पर पंडित जवाहर लाल नेहरू की संसदीय क्षेत्र में राहुल द्वारा आयोजित सभा में नजारा कुछ और ही था। दिग्विलजय सिहं यहां कोई रणनीति बनाते हुए नजर नहीं आ रहे थे बल्कि स्‍टेज पर बैठे लोगों की फोटो खींचते हुए नजर आ रहे थे।

राहुल के मिशन-2012 को मायावती पहले ही नौटंकी करार दे चुकी हैं। अब उसमें दिग्विजय सिंह ने भी तड़का लगाना शुरू कर दिया है। इस पूरे मिशन में दिग्विजय सिंह की भूमिका काफी हास्‍यापद नजर आ रही है। इस सभा में उन्‍हें कुर्सी नसीब नहीं हुई। वे स्‍टेज पर बैठे लोगों के पीछे सबसे लाइन में खड़े थे। बीच-बीच में वे अपना मोबाइल निकालकर राहुल गांधी को कैमरे में कैद कर रहे थे। अब इस बात में संदेह है कि ऐसा तो नहीं है कि दिग्विजय सिंह की विवादस्‍पद टिप्‍पणियों की वजह से उन्‍हें इन अहम चुनावों में कोई जिम्‍मेदारी नहीं सौंपी गई हैं या फिर पार्टी में उनकी पहुंच इतनी ही रह गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+