राहुल के डर से बहक गयी हैं मायावती : दिग्विजय सिंह

Digvijay Singh
लखनऊ। अपने बेबाक बयानों के लिए बदनाम कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर से यूपी की सीएम मायावती पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि यूपी सीएम मायावती को राहुल गांधी का खौफ सता रहा है इसलिए वो बहक गयी हैं और जातीय समीकरण को हवा दे रही हैं। वो ब्राह्मण कार्ड खेल कर सवर्णों को रिझाने में लगी हुई हैं। लेकिन वो अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पायेगीं। जनता सब समझती है। वो उन्हें करारा जवाब देगी।

गौरतलब है कि शनिवार को उन्होंने अपनी ही पार्टी के अहम सदस्य सतीश मिश्रा की मां शांकुतला देवी के नाम पर एक यूनिवर्सिंटी का उद्धघाटन किया तो वहीं रविवार को उन्होंने ब्राह्मण भाई-चारा सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, उत्तर प्रदेश में विधानसभा के चुनाव करीब आते देख विरोधी दल ब्राह्मणों को बसपा से दूर करने के लिये भ्रामक प्रचार को तेज कर सकते हैं, जैसा कि वे पहले से ही चलाते रहे हैं। माया ने अपने प्रचार में साफ किया कि उनकी पार्टी हर जाति-समुदाय का सम्मान करती है।

जिसके जवाब में दिग्विजय सिंह ने यह प्रतिक्रिया दी है। उनसे पहले राहुल को मायावती द्वारा नौटंकीबाज बताये जाने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि मायावती राहुल फोबिया से पीडि़त हैं। श्रीमती जोशी ने कहा कि दरअसल मायावती इस हकीकत को जान चुकी हैं कि यूपी में अब उनका राज नहीं चलने वाला है। जनाधार समाप्त होने की हताशा व बौखलाहट का नतीजा है कि वह ऐसी बातें कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+