बाल-बाल बचीं किरण बेदी, जेटलाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

Kiran Bedi
रांची। अन्ना टीम की अहम सदस्य और देश की पहली महिला आईपीएस किरण बेदी की जान उस समय बाल-बाल बचीं जिस समय उनकी फ्लाइट जेटलाइट की इमरेजेंसी लैडिंग करायी गयी। दरअसल रांची से 125 यात्रियों के साथ मुंबई जा रहे जेटलाइट के एक विमान को तकनीकी खराबी आ जाने के चलते सुबह उड़ान भरने के 45 मिनट के भीतर ही आपात स्थिति में उतारना पड़ा। विमान में किरण समेत 125 यात्री सवाल थे।

टीवी चैनलों के मुताबिक फ्लाइट ने सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर उड़ान भरी थी लेकिन उसके इंजन में तकनीकी खराबी आ गयी। इसके चलते विमान को डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतार लिया गया। हवाई अड्डे के अधिकारियों ने कहा कि सभी यात्री सुरक्षित हैं।

जेटलाइट के मुताबिक , यात्रियों को विमान से सुरक्षित तरीके से उतार लिया गया और उन्हें सुबह साढ़े ग्यारह बजे एक अन्य विमान से मुंबई भेज दिया गया। नागपुर स्थित इंडिया अगेन्स्ट करप्शन के समन्वयक अजय सांघी ने घटना के बाद किरण से बातचीत कर को बताया कि पूर्व आईपीएस अधिकारी ने विमान को सुरक्षित रूप से उतार लेने के लिये पायलट की प्रशंसा की। गौरलतब है कि किरण एक कार्यक्रम के सिलसिले में जमशेदपुर गईं थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+