अमेरिका की बर्बादी के लिए हम जिम्‍मेदार नहीं: चीन

China is not responsible for Economic slowdown in America
चीन ने अमेरिका को साफ शब्‍दों में कह दिया है कि उसकी बर्बादी के लिए वह जिम्‍मेदार नहीं हैं। गौरतलब है कि अमेरिका के राष्‍ट्रपति बराक ओबामा ने कहा था कि चीन की आर्थिक नीतियों से विश्‍व बाजार और अमेरिका को काफी नुकसान हो रहा है। जिस वजह से चीन को विश्‍व स्‍तर पर अपनी अ‍ार्थिक नीतियों को बदलना चाहिए। ओबामा ने यह भी कहा कि चीन को विश्‍व व्‍यापार के नियमों का पालन करना चाहिए।

गौरतलब है कि अमेरिका ने चीन पर आरोप लगाया है कि चीन ने अपनी मुद्रा युआन का अवमूल्‍यन कर रखा है। जिस वजह से चीन को आर्थिक मदद मिल रही है जबकि चीन के साथ व्‍यापार करने वाले दूसरे देशों को इससे नुकसान हो रहा है। अमेरिका इस समय चीन के साथ काफी बड़े स्‍तर पर व्‍यापार कर रहा है। जिससे उसे सबसे ज्‍यादा नुकसान हो रहा है।

हवाई में एशिया प्रशांत आर्थिक सहयोग संगठन (एपेक) की वार्षिक बैठक के दौरान अमेरिका के राष्‍ट्रपति बराक ओबामा ने चीन के राष्ट्रपति हू जिंताओ से बात की। दुनिया की ज्‍यादातर बड़ी आर्थिक ताकतें इस संगठन से जुड़ रही हैं। अमेरिका ने चीन से भी इस संगठन से जुड़ने की अपील की है। ओबामा ने कहा कि इस समय दुनिया में आर्थिक मंदी छाई हुई है जिससे निपटने के लिए सभी देशों को मिलकर प्रयास करने होंगे। ओबामा ने यह भी कहा कि अम‍ेरिका और चीन इसमें अहम भूमिका निभा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+