भंवरी प्रकरण में मदेरणा के समर्थकों ने की मीडियाकर्मियों की पिटाई

गौरतलब है कि सीने में दर्द की शिकायत के बाद महिपाल मदेरणा को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बारे में जानकारी लेने के लिए मीडियाकर्मी वहां पहुंचे। मीडियकर्मियों का कहना है कि मौके पर मदेरणा के 60 से 70 समर्थक मौजूद थे। जैसे ही मीडियाकर्मी इस खबर के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहे थे। उसी समय उन पर इन लोगों ने हमला कर दिया। इन लोगों ने मीडिया की गाडि़यों को भी नुकसान पहुंचाया।
इस पूरे घटनाक्रम को देखने से पता चल रहा था कि किस तरह मदेरणा के समर्थक मीडिया को निशाना बना रहे हैं। इस पूरे मामले के दौरान पुलिस वहां नहीं पहुंची। मदेरणा के समर्थक मीडिया से इसलिए खफा हैं क्योंकि मीडिया ने उनकी सेक्स सीडी को दिखाया था जिसमें मदेरणा भंवरी देवी संग आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहे हैं। फिलहाल मीडिया की स्वतंत्रता पर हमला किया जा रहा है जो बड़ी चिंता की बात है।












Click it and Unblock the Notifications