चंडीगढ़ कोर्ट के बाहर पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत के हत्यारे पर हमला

जगतार सिंह हवारा और परमजीत सिंह बेउरा को बुरैल जेल से भागने के मामले में पेशी के लिए तिहाड़ जेल से चंडीगढ़ लाया जा रहा था। गौरतलब है कि जगतार सिंह हवारा के साथ मिलकर बेअंत सिंह की हत्या करने वाले देवी सिंह 2004 में 104 फुट लंबी सुरंग खोद कर जनवरी 2004 में बुरैल जेल से भाग निकले थे। जिसके बाद हवारा और बेउरा को गिरफ्तार कर लिया गया था। जबकि देवी सिंह अभी भी फरार है।
पुलिस ने बताया कि जब आरोपी को कोर्ट से सुनवाई के बाद बाहर लाया जा रहा था। उसी समय उन पर हमला किया गया था। हालांकि मौके पर काफी पुलिस बल तैनात था जिस वजह से मामला जल्द ही शांत करा दिया गया। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि ये कार्यकर्ता किस हिंदू संगठन से जुड़े हुए हैं। फिलहाल पुलिस इन लोगों से पूछताछ कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications