हरियाणा : हड़ताल खत्म, काम पर लौटे डॉक्टर

इस पर हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विस एसोसिएशन ने सरकार को समय सीमा दे डाली है। गौरतलब है कि डॉक्टरों की पीजी पॉलिसी की अवधि बढ़ाने, इंक्रिमैंट समय पर देने, गांवों में काम कर रहे डॉक्टरों को सामान्य अस्पताल में स्थानांतरित कर अन्य चिकित्सकों को ग्रामीण अंचल में नियुक्त करने जैसे अन्य मुद्दों को लेकर हड़ताल की गई थी।
इस दौरान सभी सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकीय सेवाएं बंद रहीं। जिसके कारण इलाज करवाने आए मरीजों व परिजनों को बुरा हाल था। सरकार की तरफ से उनकी मांगों को लेकर को संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विस एसोसिएशन ने अनिश्चकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला किया था।












Click it and Unblock the Notifications