ममता के राज में सूनी हो रही मां की ममता

राज्य के स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही की बात करें तो यहां के बीसी राय बाल अस्पताल में 25 से लेकर 28 अक्टूबर के बीच 16 नवजात बच्चों की मौत हो गई थी। वहीं इसी हफ्ते 2 अन्य अस्पतालों में 12 नवजात बच्चों की मौत हो गई थी। इसी हफ्ते एक अन्य सरकारी अस्पताल में अभी तक 6 नवजात बच्चों की मौत हो चुकी है। बच्चों के परिवार वाले डॉक्टरों को निशाना बना रहे हैं। इससे पहले राज्य में जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर थे जिस पर ममता सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया।
एक तरफ सरकारी अस्पतालों में नवजात शिशुओं की मौत का दौर जारी है तो दूसरी तरफ राज्य की मुखिया ममता बनर्जी फिल्म महोत्सव का उदघाटन करने में व्यस्त नजर आ रही हैं। बबग ऐसे में यह समझ नहीं आ रहा है कि एक महिला होते हुए आखिरकार उन्हें महिलाओं का दुख समझ क्यों नहीं आता है। वे क्यों इस तरह राज्य में मां की ममता के साथ खिलवाड़ कर रही हैं। राज्य में हर मां ममता से अपनी ममता उजड़ने से बचाने की गुहार कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications