स्वामी अग्निवेश के बदले तेवर, अन्ना के पैर पकड़ माफी मांगने को तैयार

स्वामी अग्निवेश एक समय टीम अन्ना के प्रमुख सदस्य थे। रामलीला मैदान पर जब अन्ना हजारे भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम छेड़े हुए थे उस समय स्वामी अग्विनेश की टीम अन्ना से अनबन हो गई थी। उस समय स्वामी अग्विनेश को किसी कपिल नाम के शख्स से फोन पर बात करते हुए दिखाया गया था। इस बारे में टीम अन्ना ने कहा था कि वे मानव संसाधन मंत्री कपिल सिब्बल से बातचीत कर रहे थे। इतना ही नहीं टीम के साथ धोखा करने की वजह से उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था।
टीम अन्ना से बाहर होने के बाद स्वामी अग्निवेश लगातार टीम अन्ना पर बयानबाजी करते रहे हैं। अब जब स्वामी अग्निवेश बिल्कुल अलग थलग पड़ गए हैं तो उन्होंने टीम अन्ना में वापसी की कोशिशें तेज कर दी हैं। अब देखना है कि अन्ना हजारे स्वामी अग्निवेश को माफी देते है या नहीं। यह भी देखना खास होगा कि स्वामी अग्निवेश की टीम अन्ना में वापसी हो पाती है या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications