फरवरी में गुडग़ांव-फरीदाबाद में चलेगी सिटी बस

प्रारंभ में गुडग़ांव में 8-10 मार्गों पर 10-10 मिनट के अन्तराल पर 100 बसों को शामिल किया जाएगा। इसी प्रकार, फरीदाबाद में 10-12 मार्गों पर लगभग 150 बसों के साथ सेवा शुरू की जाएगी। सरकार ने इलैक्ट्रोनिक टिकट शुरू करने का निर्णय लिया है।
गुडग़ांव के लिए लो लोर वातानुकूलित या गैर वातानुकूलित 60 बसें खरीदने को स्वीकृति प्रदान की गई है। फरीदाबाद और गुडग़ांव प्रत्येक का कार्य सुचारू रूप से चलाने के लिए महाप्रबन्धक, ट्रै िक मैनेजर तथा अन्य निरीक्षण स्टाफ व बहु कौशल कार्यशाला स्टाफ के पदों के लिए स्वीकृति भी दी गई है।
राज्य सरकार ने गुडग़ांव के लिए 250 चालक और 250 परिचालक और फरीदाबाद के लिए 350 चालक और 350 परिचालक स्थानीय कमेटी बनाकर अनुबंध आधार पर लगाने की भी स्वीकृति प्रदान की है।
10 प्रतिशत वार्षिक वृद्घि के साथ परिचालक का वेतन 8000 रुपये और चालक का 10,000 रुपये होगा साथ ही इस परियोजना से इन शहरों में न केवल जीवन शैली में सुधार होगा, बल्कि रोजगार भी सृजित होगा।
इससे प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन प्रणाली की छवि में सुधार आएगा, क्योंकि अब यह सेवाएं पड़ौसी और देश की राजधानी दिल्ली के समान होंगी।












Click it and Unblock the Notifications