अपनी ही मौत मरेगा अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम
लोगों
के दिलों में मौत का खौफ पैदा करने वाले अंडरवर्ल्ड के बेताज बादशाह दाऊद इब्राहिम को उसका दिल ही धोखा दे गया। जी हां खबर यह है कि दाऊद इब्राहिम को अभी तक दिल के 2 दौरे पड़ चुके हैं। यानिकि एक दिल का दौरा और पड़ा तो इस डॉन का काम तमाम हो जाएगा। 56 साल के दाऊद को शायद अपने अंतिम समय का आभास हो गया है। उसने खुद को मौत के बाद अपनी मातृभूमि मुंबई में दफन करने की इच्छा अपने गुर्गों से जाहिर कर दी है। अब दाऊद इसके लिए मुंबई में 2 गज जमीन की तलाश कर रहा है। दाऊद की मुंबई की सारी संपत्ति और जमीन को सरकार जब्त करा चुकी है। id="toptextpromo">दुनिया
के अपराध की फेहरिश्त में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद को चौथी रैंक प्रात्त है। हाल ही में फोर्ब्स ने दाउद को सबसे मशहूर हस्तियों की लिस्ट में 57वीं रैंक पर रखा था। 1993 में मुंबई को दहलाने वाले दाऊद का भारत को लंबे समय से इंतजार था। इस आतंकी वारदात को अंजाम देने के बाद दाऊद भारत का सबसे बड़ा दुश्मन बन गया। दाऊद ने शरण भी भारत के सबसे बड़े दुश्मन पड़ोसी देश पाकिस्तान में ली। वहां बैठकर दाऊद भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देता रहा। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>भारतीय
खूफिया तंत्र, पुलिस और सरकार लगभग पिछले 2 दशक से डॉन के पीछे पड़ी थी। अंडरवर्ल्ड की दुनिया से आतंकवाद की दुनिया में कदम रखने वाला यह डॉन आखिरकार भारत के हत्थे नहीं चढ़ा। खूंखार आतंकी ओसामा बिन लादेन से भी इस अंडरवर्ल्ड डॉन के रिश्ते थे। जिस वजह से अमेरिका ने इसे अंडरवर्ल्ड डॉन से आतंकवादी घोषित कर दिया। अब दाउद ने एक बार फिर मुंबई लौटने का मन बना लिया है। अब देखना है कि मुंबई में कई लोगों को मौत की नींद सुलाने वाले दाऊद को 2 गज जमीन नसीब होती है या नहीं।











Click it and Unblock the Notifications