सोच-समझकर हो यूपी का विभाजन : कलराज मिश्रा

फतेहपुर जन स्वाभिमान यात्रा के दौरान फतेहपुर शहर, बिंदकी व जहानाबाद में भाजपा के भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र ने जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश का बंटवारा बहुत सोच-समझकर होना चाहिए। यह काम हड़बड़ी में नहीं होना चाहिए। प्रदेश के बंटवारे के लिए पहले व्यापक स्तर पर अध्ययन हो फिर आयोग बने। अभी तत्काल बंटवारे की बात करना जल्दबाजी होगी।
इसके साथ ही उन्होंने जमकर केन्द्र सरकार और राज्य सरकार को कोसा। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों ही सरकारों की आपसी साठगंठ है। दोनों ही सरकार अपराध और देश की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है बल्कि अपनी-अपनी राजनैतिक रोटियां सेंक रहे हैं। साथ ही उन्होंने मायावती के लिए कहा कि प्रदेश की जनता भूख और कुपोषण की शिकार है और सीएम साहिबा अपनी मूर्तिया लगवाकर खुश हो रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications