एक तरफ मनमोहन-गिलानी की मुलाकात, दूसरी ओर सरहद पर घुसपैठ
जम्मू।
सेना ने जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में आज रात नियंत्रण रेखा के पास आतंकवादियों के एक समूह के घुसपैठ के प्रयास को नाकाम कर दिया।अधिकारियों ने बताया कि जवानों ने पुंछ सेक्टर में नियंत्राण रेखा के पास आतंकवादियों के एक समूह को देखा और उन्हें रूकने को कहा।उन्होंने बताया कि दोनों ओर से हुई गोलीबारी के बीच आतंकवादी भाग निकले। वे सीमा पार से हुई गोलीबारी की आड़ लेकर भागने में सफल रहे। गोलीबारी में किसी के घायल होने या संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं है। id="toptextpromo">
वहीं
लगातार घुसपैठ करेन वाले देश का पूर्व पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने कहा कि भारत इस युद्धग्रस्त देश में अपना प्रभाव बढ़ाना चाहता है जिसका एकमात्र उद्देश्य इस्लामाबाद को परेशान करना है। जनरल मुशर्रफ ने एक वैचारिक मंडल कौंसिल आन फारेन रिलेसन्स में चर्चा के दौरान कहा कि भारत-अफगानिस्तान संबंध पाकिस्तान को परेशान कर रहे हैं। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>मैं
व्यक्तिगत रूप से महसूस करता हूं कि भारत पाकिस्तान विरोधी अफगानिस्तान बनाने की कोशिश कर रहा है और मेरे पास अपने कार्यकाल के दौरान के ऐसे बहुत से सबूत हैं जो इसे साबित करते हैं। मैं यह जानता हूं। मुशर्रफ ने कहा कि यदि कोई हमारी पीठ में चाकू घोंप रहा है तब हमें कुछ व्यवस्था करनी ही होगी। उन्होंने कहा कि अमेरिकी सैनिक वर्ष 2014 में अफगानिस्तान छोड़ने के लिये तैयार हैं और पाकिस्तान वर्ष 2014 के बाद के नतीजों से खुद को बचाने का इच्छुक है।











Click it and Unblock the Notifications