भंवरी प्रकरण के मुख्य आरोपी मदेरणा से सीबीआई ने की पूछताछ

33 वर्षीय नर्स भंवरी देवी एक सितंबर से लापता हैं। भंवरी जोधपुर जिले से 120 किलोमीटर की दूरी पर स्थित जलीवाड़ा गांव में नर्स के पद पर कार्यरत थी। भंवरी के पति अमरकांत ने मदरेणा पर भंवरी का अपहरण कराने का आरोप लगाया जिसके बाद मदेरणा को मंत्री पद से हटा दिया गया। मदेरणा ने घटना में शामिल होने से इनकार किया है। सीबीआई ने मामले की जांच करते हुए सात नवंबर को राजस्थान कांग्रेस के एक विधायक के परिजन और एक निलंबित पुलिसकमर्ी से पूछताछ की। सीबीआई ने लूनी के विधायक मलकान सिंह बिश्नोई की बहन इंदिरा बिश्नोई से भी पूछताद की।
सीबीआई को भंवरी देवी का एक आडियो टेप मिला है जिसमें वह अपहरण कांड के एक आरोपी सोहनलाल और इन्द्रा देवी से बात कर रही है। इन्द्रा ने बताया कि भंवरी मदेरणा को ब्लैकमेल कर रही थी और वह उनसे समझौता करना चाहती थी। इंदिरा ने कहा कि भंवरी ने पाली के सांसद बद्री राम जाखड़ से भी संपर्क किया था। गौरतलब है कि अभी तक जो सीडी सामने आई है उसमें मदेरणा को भंवरी देवी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications