सोनिया जी मैंने मौनव्रत रखा भाषणबाजी नहीं की: अन्‍ना

Social activist Anna Hazare and Sonia Gandhi
दिल्‍ली। अन्‍ना हजारे ने सोनिया गांधी के उस बयान पर पलटवार किया है जिसमें सोनिया ने अन्‍ना हजारे से कहा था कि भाषणबाजी करने से भ्रष्‍टाचार खत्‍म नहीं होगा। सोनिया गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए अन्‍ना हजारे ने कहा कि रामलीला में शुरू किए गए भ्रष्‍टाचार के खिलाफ आंदोलन के बाद हमने कोई आंदोलन नहीं किया है। भाषणबाजी के मामले पर अन्‍ना हजारे ने कहा कि मैंने तो पिछले काफी दिनों से मौनवृत रखा था जाने सोनिया जी को कैसे लग गया कि हम भ्रष्‍टाचार के मामले पर भाषणबाजी कर रहे हैं।

बुधवार को सोनिया गांधी ने पहली बार सार्वजनकि तौर पर अन्‍ना हजारे पर टिप्‍पणी की थी। अपने बयान में सोनिया गांधी ने कहा था कि सरकार भ्रष्‍टाचार के खिलाफ मजबूत लोकपाल बिल लेकर आएगी। जो लोग भ्रष्‍टाचार पर बयानबाजी कर रहे हैं उनको मैं कहना चाहूंगी कि केवल भाषण देने से भ्रष्‍टाचार खत्‍म नहीं हो जाएगा। इसके लिए मजबूत लोकपाल बिल की जरूरत है। उन्‍होंने यह भी कहा कि सरकार अन्‍ना हजारे से शीतकालीन सत्र में लोकपाल बिल को संसद में पेश करने की बात कह चुकी है। जिसके बाद भी अन्‍ना हजारे कांग्रेस विरोधी मुहिम चलाए हुए हैं।

गौरतलब है कि अन्‍ना हजारे ने हिसार में हुए उपचुनावों में कांग्रेस को वोट न देने की अपील की थी। इन चुनावों में कांग्रेस को बुरी तरह हार मिली थी। जिसके बाद कांग्रेस ने अन्‍ना हजारे पर तीखी टिप्‍पणिया की थीं। दिग्विजय सिंह ने अन्‍ना के आंदोलन को संघ का समर्थन होने की बात कही थी। अब सोनिया गांधी खुलकर अन्‍ना के विरोध में सामने आ गई हैं। अन्‍ना हजारे ने कहा कि उनके खिलाफ कौन क्‍या बयान करता है उसका उन पर कोई फर्क नहीं पड़ता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+