चीन का पहला निशाना अमेरिका उसके बाद भारत: जॉर्ज बुश

Former US President George W Bush
मुंबई। अमेरिका के पूर्व राष्‍ट्रपति जॉर्ज डब्‍लू बुश ने भारत को चेतावनी देते हुए चीन से सावधान रहने को कहा है। 2 बार अमेरिका के राष्‍ट्रपति रहे बुश ने कहा कि चीन के निशाने पर सबसे पहले अमेरिका है। जिसके बाद उसके निशाने पर पड़ोसी देश भारत है। भारत दौरे पर आए इस राष्‍ट्रपति ने कहा कि भारत की सीमा पर मिसाइले तैनात कर चीन ने अपने खतरनाक इरादे जाहिर कर दिए हैं।

मुंबई में एक रात्रिभोज के दौरान जॉर्ज डब्‍लू बुश ने कहा कि चीन के इन इरादों में पाकिस्‍तान अहम भूमिका निभा सकता है। उन्‍होंने यह भी कहा कि अमेरिका ने पिछले काफी समय से पाकिस्‍तान को सहयोग कर नियंत्रित कर रखा है वरना वह काफी खतरनाक हो सकता है। बुश ने कहा कि चीन पाकिस्‍तान को अपनी तरफ मोड़ना चाहता है ताकि वह भारत को घेरने के लिए अपनी भूमि का इस्‍तेमाल कर चुके हैं।

अमेरिका से भारत के रिश्‍तों को सुधारने का श्रेय जॉर्ज डब्‍लू बुश को ही जाता है। उनके राष्‍ट्रपति पद पर रहते हुए ही भारत ने न्‍यूक्लियर डील साइन की थी। उन्‍होंने कहा कि चीन के साथ सीमा विवादा को लेकर भारत को ढि़लाई नहीं बरतनी चाहिए। भारत को इस ओर कड़े कदम उठाने चाहिए। गौरतलब है कि भातर का इस समय चीन के साथ सीमा को लेकर कई तरह के विवाद चल रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+