सरकार से खफा फतेहाबाद के लोग नहीं डालेंगे वोट

Haryana Women
फतेहाबाद। बुनियादी सुविधाओं की कमी से खफा हंसगा के ग्रामीण रतिया विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे। ग्रामीणों ने कहा कि तीन दिन में नेतागण उन्हें विकास कार्य करवाये जाने का ठोस आश्वासन नहीं दे पाये तो गांव से एक भी व्यक्ति वोट नहीं डालेगा। रतिया विधान सभा के अंतर्गत आने वाला हंसगा गांव में रविवार को एक बैठक का आयोजन किया गया है।

इस बैठक में गांव के सभी प्रमुख लोगों ने हिस्सा लिया। बैठक में ग्रामीणों ने बताया कि चालीस साल से विकास की दरकार है। किसी भी राजनैतिक दल ने विकास की और कोई ध्यान नहीं दिया। कार्यकारी सरपंच ज्ञानी राम, पंचायत समिति सदस्य सतवीर सिंह, सत्यवान, शंकरलाल, रामकुमार, महेन्द्र सिंह, संजय वर्मा, कृष्ण, सुरेश, महेन्द्र, रतन लाल व सतपाल शर्मा ने प्रमुखता से हिस्सा लिया।

ग्रामीणों ने बताया कि चालीस साल से जल घर की टंकी का निर्माण अधर में लटका हुआ है। 1987 के बाद एक भी पेयजल लाइन को नहंी बदला गया। जो कि जगह-जगह क्षति ग्रस्त है। ग्रामीणों ने कहा कि वायदे तो गांव में पशु अस्पताल बनाने तथा उपस्वास्थ्य केंद्र के भी किये गये है। हकीकत यह है कि ऐसी सुविधा गांव में नही है। ग्रामीणों ने कहा कि आधुनिक भारत की तस्वीर गांव में नहीं दिखती है।

बुनियादी सुविधाओं के चलते ग्रामीणों ने प्रस्ताव पास किया कि चुनाव में वोट नहीं डालेंगे। कुछ ग्रामीणों की सलाह पर यह भी निर्णय लिया गया कि कोई भी प्रमुख नेता विकास को लेकर ठोस आश्वासन देता है तो बहिष्कार के निर्णय पर फिर से विचार किया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+