यूपी में गैर जाटवों को भी प्रतिनिधित्व देगी कांग्रेस

Rahul Gandhi
दिल्ली (ब्यूरो)। यूपी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी पार्टियों अपनी नजरें पिछड़ी जातियों पर भी टिका दी हैं। पर काग्रेस की नजर बसपा की पारंपरिक वोट पर है। इसी कवायद के तहत सोमवार को राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश से आए एक गैर जाटवों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। मुलाकात ने प्रतिनिधि मंडल ने अपनी जातियों के लिए प्रतिनिधित्व की मांग की। जिसे राहुल गांधी ने स्वीकार कर लिया औऱ कहा कि जितना संभव है उतना उन्हें टिकट दिया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस के पूर्व सांसद रामनिहोर राकेश, उत्तर प्रदेश कांग्रेस से जुड़े गिरीशचंद्र व जे एन विश्वकर्मा समेत दर्जनभर से अधिक नेता शामिल थे।

गिरीशचंद्र के मुताबिक, पार्टी ने यदि मिर्जापुर और सोनभद्र जैसे जिलों में आदिवासियों व अन्य उपेक्षित समुदाय के लोगों को टिकट दिया तो समुदाय के लोग लखनऊ में एक बड़ी रैली करके कांग्रेस का समर्थन करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रतिनिधिमंडल ने इस बाबत अपनी भावनाओं से राहुल गांधी को अवगत करा दिया है। उधर, कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि टिकट बंटवारे में पार्टी सभी वर्गो को तवज्जो दे रही है। आने वाले दिनों में दलित समुदाय की दिक्कतों पर और ध्यान देने के लिए मंडल स्तर पर रैलियां फिर से शुरू की जाएंगी। गौरतलब है कि पार्टी आगरा, लखनऊ और आजमगढ़ में इस तरह की रैलियां पहले ही कर चुकी है।

इसके अलावा सूफी मुसलमानों के प्रतिनिधिमंडल ने भी राहुल से मिलकर टिकट बंटवारे में भागीदारी की मांग की है। वहीं राहुल गांधी ने कल चिराग पासवान की फिल्म देखकर अपने को इस वर्ग का हिमायती होने का सबूत भी दिया। इससे माना जा रहा है कि रामविलास पासवान के साथ कांग्रेस के संबंधों में और निकटता आएगी जिससे पार्टी प्रचार के द्वारा इसका लाभ ले सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+