ओबामा मिले नाटो महासचिव से, लीबिया और अफगानिस्तान पर चर्चा

साथ ही दोनों ने शिकागो में होने वाली नाटो शिखर वार्ता के मद्देनजर भी यह जानने की कोशिश की कैसे अफगानिस्तान में परिवर्तन को गति मिल सकती है। इस मौके पर ओबामा ने नाटो महासचिव का, लीबिया में नाटो के सात महीनों तक चले अभियान के दौरान कुशल नेतृत्व के लिये आभार व्यक्त किया। ओबामा और रासमुसैन का मानना है कि नाटो की त्वरित कार्रवाई के कारण ही लीबिया के हजारों लोगों की जान बच सकी।
मई 2020-21 में शिकागों में होने वाली वार्ता के लक्ष्य पर भी ओबामा और रासमुसैन ने आपस में बात की। दोनों ने स्वीकारा कि नाटो को अपने सदस्यों के अलावा अन्य देशों से भी रिश्ते मजबूत करने चाहिये। व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जे कार्नी ने कहा कि नाटो ने लीबिया में एक महत्वपूर्ण अभियान पूरा किया है। अमेरिका का मानना है कि नाटो ने इसका क्रियान्वयन प्रभावशाली ढंग से किया।












Click it and Unblock the Notifications