दिल्ली: रोडरेज में युवकों ने पार्षद को बुरी तरह पीटा

पुलिस सूत्रों के मुताबिक ईस्ट विकासपुरी से भाजपा के निगम पार्षद बलवीर त्यागी सपरिवार कैशोपुर गांव में रहते हैं। सुबह वह भाजपा नेता प्रवेश वर्मा के घर पर बर्थडे पार्टी में शामिल होने जा रहे थे। उनके साथ होंडा सिटी कार में उनके भाई विकास त्यागी मौजूद थे। सुबह करीब सवा ग्यारह बजे विकासकुंज इलाके में वह सड़क के किनारे कार पार्क कर गुलदस्ता ले रहे थे। इसी दौरान एक टाटा एस टैंपो वहां से गुजरा और पार्षद की कार से टच कर गया। जिस पर बलवीर ने उसे रोका। उस वाहन में राजेश, अमित और गोपाल और एक मजदूर था। टच करने की बात पर बलवीर और राजेश में कहासुनी हो गई। चारों ने बलवीर की पिटाई कर दी। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बलवीर को अस्पताल पहुंचाया, जबकि टाटा वाहन के चारों को दबोच लिया गया।












Click it and Unblock the Notifications