'दिग्विजय सिंह बहुत बड़े कॉमेडियन हैं'

उनका कहना था कि जो हाल फिल्मों में हास्य कलाकारों का होता है वहीं हाल दिग्गविजय सिंह का है। मध्य प्रदेश में तो उन्होंने कुछ किया नहीं इसलिए दूसरे राज्यों में अपनी किस्मत आजमाने के लिए दिग्गी बेतूके बयान दे रहे हैं। हालांकि नेता और जनता दोनों ही यह बात जानते हैं इसलिए दोनों ही उनकी किसी भी बात तरजीह नहीं देते हैं।
उद्योग मंत्री ने कहा कि दिग्विजय सिंह को एमपी से कांग्रेस ने प्रदेशबदर कर दिया गया है, इसलिए अपनी जगह बनाने की खातिर वे अनर्गल बयानबाजी करते रहते हैं।
गौरतलब है कि पिछले काफी समय से दिग्विजय सिंह अपने ऊंट-पटांग बयानबाजी से मीडिया में सुर्खियां बटोरे हुए हैं। भाजपा और विरोधी लोगों के द्वारा उन्हें लगातार मानसिक रोगी बताया जा रहा है लेकिन दिग्विजय सिंह को किसी भी बात पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है, वो लगातार अपने तरकश के तीर छोड़े जा रहे हैं। देखते हैं कैलाश जी को वह क्या जवाब देते हैं।












Click it and Unblock the Notifications