जम्मू-कश्मीर व पाकिस्तान में भूकंप के झटके

भूकंप की वजह से अभी तक किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं आई है। झटकों की वजह से घबराए लोग अभी भी अपने घरों के बाहर खुले आकाश के नीचे अपना समय बिता रहे हैं। इस भूकंप की वजह से किसी बिल्डिंग को भी किसी तरह का नुकसान होने की खबर नहीं है। इस भूकंप के केंद्र की जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है।
इस भूकंप से लोग इसलिए भी ज्यादा घबराए हुए हैं क्योंकि हाल ही में भारत के कई हिस्सों में तगड़ा भूकंप आया था। जिसका केंद्र सिक्कित और नेपाल के आस-पास था। जिसमें करोड़ों का नुकसान हुआ था और कई लोगों की जान गई थी। पहाड़ी इलाका होने की वजह से यहां भूकंप का खतरा बढ़ जाता है। इस भूकंप के केंद्र के भारत-पाकिस्तान के आस-पास होने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications