दिग्विजय सिंह के कारण ही कांग्रेस चुनाव हारेगी : बाबा रामदेव

दिग्विजय सिंह की मानसिक स्थिति को गड़बड़ बताने वाले योग गुरू बाबा रामदेव इस समय पंजाब में है। वो अपनी स्वाभिमान यात्रा से लोगों को भ्रष्टाचार और काले धन के लिए जागरूक करने निकले हैं। इससे पहले भी योग गुरू ने कहा था कि दिग्विजय सिंह का कोई व्यक्तित्व नहीं है। वो एक पंगु चरित्र के मालिक हैं। और ऐसे पंगु लोगों के बारे में वो कुछ कहना पसंद नहीं करते हैं।
जनता भी उनका यह रूप जानती हैं। किसी के चिल्लाने से कोई व्यक्ति भ्रष्ट नहीं हो जाता है। अगर दिग्गी चिल्लायें भी कि आरएसएस के इशारे पर देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन हो रहे हैं तो भी उनकी कोई नहीं सुनेगा।
गौरतलब है कि कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा था कि बाबा रामदेव अन्ना हजारे से ज्यादा ईमानदार हैं। वो कम से कम आरएसएस के साथ अपने रिश्तों को खुले तौर पर स्वीकार तो करते हैं। अन्ना क्यों नहीं स्वीकार करते हैं ? लेकिन साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि बाबा रामदेव और श्री श्री रविशंकर दोनों ही लोग व्यवसायी हैं, साधु नहीं।












Click it and Unblock the Notifications