यूपी चुनाव में 55 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगा वाम मोर्चा

वाम मोर्चा के प्रदेश सचिव डा. गिरीश ने मीडिया से कहा कि पार्टी ने प्रदेश में लगभग 55 सीटों पर प्रत्याशियों को उतारने का निर्णय किया है। इस क्रम में 30 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी भी की जा चुकी है। इस सूची में पिंडरा से श्यामदेव पटेल और वाराणसी शहर दक्षिणी से निजामुद्दीन शामिल हैं। डा. गिरीश ने देश की भ्रष्ट मायावती सरकार को कोसते हुए कहा कि सीपीआई महंगाई, भ्रष्टाचार, किसानों की जमीनों के अधिग्रहण, बेरोजगारी, शिक्षा के बाजारीकरण और जर्जर कानून व्यवस्था के मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी।
कांग्रेस, भाजपा, सपा व बसपा आदि पार्टियां जनता के बीच बेनकाब हो चुकी है। जनता नये विकल्प की तलाश में है। उन्होंने कहा कि वामपंथी दलों ने इस बार एकजुट होकर नये विकल्प का आधार तैयार करने की कोशिश की है। अन्य वाम समूहों और ईमानदार छोटे दलों को भी कार्यक्रम और नीतियों के आधार पर एकजुट करने का प्रयास किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications