10 करोड़ की लागत से पर्यटन के नक्शे पर आयेगा अयोध्या

Ayodhya Temple
लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश की धार्मिक नगरी अयोध्या पर्यटन के लिहाज से महत्वपूर्ण है। केन्द्र सरकार अयोध्या को पर्यटन नक्शे पर लाने के लिए दस करोड़ देगी। केन्द्रीय पर्यटन मंत्री सुबोधकान्त सहाय ने अयोध्या में पर्यटन विकास न हो पाने के लिए प्रदेश सरकार को जि मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि केन्द्र इसकी पुरजोर कोशिश करेगी कि अयोध्या पर्यटन का विकास हो, इसके लिए दस करोड़ रुपये दिये जायेंगे।

उन्होंने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से अयोध्या का जितना विकास होना चाहिए था वह नहीं हुआ। अब यह काम पूरा किया जायेगा। उन्होंने इस बात का आश्वासन दिया कि राज्य सरकार यदि यहां पर्यटन की कोई योजना बनाकर केन्द्र को भेजेगी तो उसे अवश्य लागू किया जायेगा।

सहाय ने कहा कि थाईलैण्ड व कोरिया के लोग खुद को अयोध्या का वंशज मानते हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या में पर्यटन विकास व कुण्डों आदि के जीर्णोद्धार के लिए दस करोड़ रुपया स्वीकृत किया गया है। यहां के विकास के लिए और भी जितनी धनराशि की जरूरत होगी, केन्द्र मदद करेगी। उन्होंने कहा कि केन्द्र प्रयास करेगा कि अयोध्या देश का पर्यटन स्थल बन सके।

वहीं प्रदेश के अन्य पर्यटन स्थलों के बारे में उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों को और विकसित करने की जरूरत है। श्री सहाय ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन की तमाम संभावनाएं हैं। ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व होने के कारण यहां दिन ब दिन पर्यटकों का रूझान बढ़ता जा रहा है। यदि प्रदेश के पर्यटन क्षेत्रों का समुचित विकास कर दिया जाये तो पर्यटन आय में बढ़ोत्तरी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+