महिलाओं को महिला आयोग का तोहफा, 24 घंटे टोल फ्री काल सेंटर

इस समस्या को समाप्त करने के लिए हमने तीन महीने के भीतर चौबीसों घंटे के लिए एक मुफ्त काल सेंटर शुरू करने का निर्णय किया है। उन्होंने बताया कि काल सेंटर कर्मचारी शिकायतकर्ता को उसकी समस्या के बारे में सलाह देंगे और उसका मार्गदर्शन भी करेंगे। काल सेंटर में काम करने वाले सभी लोग राष्ट्रीय महिला आयोग के कर्मचारी होंगे।
उन्होंने कहा कि मामलों की शिकायतें आनलाइन दर्ज होने पर पीडि़तों को दिल्ली नहीं आना पड़ेगा। ममता ने बताया कि इसका लक्ष्य पीडि़तों को उनके अपने ही राज्य में जल्दी न्याय दिलाना है। महिला आयोग इस योजना के बेहतर कार्यान्वयन के लिए विभिन्न महिला संस्थानों के साथ संपर्क कर रही है। उन्होंने कहा कि हम चार राज्यों पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और केरल में 19 से 23 नवंबर तक महिला अधिकार अभियान भी चला रहे हैं।
उन्होंने बताया कि आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोग महिला अधिकारों के लिए लड़ने वाली महिलाओं को सम्मानित करेगा। इसमें ग्रामीण इलाकों में महिला अधिकारों के लिए संघर्ष कर रही महिलाओं को खास तव्वजो दी जाएगी। ममता ने बताया कि आयोग को जल्दी ही जसोला गांव में अपना नया कार्यालय मिलने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications