ममता की धमकी पर बोले पीएम, नहीं घटेंगे पेट्रोल के दाम

गौरतलब है कि देश की सबसे बड़ी तेल कंपनी इंडियन ऑयल ने कल रात से पेट्रोल के दाम 1रुपए 80 पैसे प्रति लीटर बढ़ा दिए थे। इसका विरोध करते हुए ममता बनर्जी ने अपने सांसदों को कोलकाता बुलाया था। बैठक में तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने सरकार से समर्थन वापस लेने की बात कही। इसके बाद ममता बनर्जी ने सरकार को चेताते हुए पेट्रोल के बढ़े हुए दाम वापस लेने की बात कही थी। उन्होंने यह भी कहा था कि इस तरह यूपीए सरकार के साथ बना रहना मुश्किल होगा।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि गठबंधन में थोड़ी नोक-झोक चलती रहती है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार स्थिर है और हम ममता बनर्जी से इस मामले पर बात करेंगे। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह आज ममता बनर्जी पर इस मामले में मिलकर बात कर सकते हैं। तृणमूल कांग्रेस के अलावा यूपीए सरकार के अन्य घटक दलों ने भी महंगाई के मामले पर कांग्रेस का विरोध किया है।












Click it and Unblock the Notifications